फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scheduled caste people expressed their anger by playing a plate

अनुसूचित जाति के लोगों ने थाली बजाकर जताया रोष

Fri, 26 Nov 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste people expressed their anger by playing a plate
पुतला फूंककर रोष प्रकट करते अनुसूचित जाति के लोग। - फोटो : Jind
जींद। अनुसूचित जाति के लोगों ने मांगों के लिए थाली बजाकर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने धरनास्थल से लेकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकाली और फिर वापस धरनास्थल पर पुतला फूंका और एसपी नरेंद्र बिजरानिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना संचालक दिनेश खापड़ ने कहा कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता और आजादी का अधिकार देता है। लेकिन देश आजाद होने के 74 साल बाद भी आज के समय में भी गांव खापड़ व छात्तर के अनुसूचित जाति समाज के लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के लोग न्याय के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने के लिए 40 दिनों से धरने पर बैठे हैं। लेकिन उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। प्रदेश सरकार आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने का काम कर रही है और पीड़ितों को न्याय से वंचित कर रही है। गांव खापड़ में 20 परिवारों और छात्तर में 150 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया गया है। पुलिस द्वारा गांव खापड़ व छात्तर में अनुसूचित जाति का सामाजिक बहिष्कार करने वाले आरोपी व खरकगादियां वाले मामले सहित सभी लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में पीड़ितों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बहिष्कार के चलते गांव खापड़ के पांच परिवार 84 दिनों से गांव से बाहर हैं और गांव छात्तर व खरकगादियां के पीड़ितों के साथ धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed