फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saints show the path of truth, service and patriotism: Chief Minister Nayab Singh Saini

संत दिखाते हैं सत्य, सेवा व देशप्रेम का रास्ता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Tue, 28 Jul 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Saints show the path of truth, service and patriotism: Chief Minister Nayab Singh Saini
फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। गांव उझाना स्थित करीब 600 वर्ष पुराने श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाकनाथ महाराज मठ में सोमवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवनिर्मित समाधि स्थल पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ में पूर्णाहुति दी और मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सत्य, सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाते हैं। उनके जीवन मूल्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। किसी महापुरुष की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, करुणा, सेवा और सद्भाव को जीवन में अपनाने का संकल्प भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उझाना का प्राचीन मठ सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। महंत योगी बालकनाथ ने मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए संतों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, महंत राजनाथ, महंत पूर्णनाथ सहित संत-महात्माऔर श्रद्धालु मौजूद रहे।

उझाना सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा : ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने उझाना गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये और नरवाना के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने गांव की सड़कों के निर्माण, कुंड-तालाब के जीर्णोद्धार, पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था और राजकीय स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू करवाने का आश्वासन दिया। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उझाना खेल स्टेडियम में पौधरोपण भी किया।

फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प

फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प

फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प

फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प

फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प

फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प

फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प

फोटो 6 नरवाना। उझाना गांव के स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रोत प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed