फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural sanitation workers expressed anger by tying black bandage to demands

मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

Thu, 20 May 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers expressed anger by tying black bandage to demands
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया। उन्होेंने कहा कि सरकार की उपेक्षा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनको कोरोना संक्रमण से बचाव लिए अब तक मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर, पीपीई किट तक नहीं दिए गए। कोरोना मरीज की मौत होने पर दाह संस्कार बिना सुरक्षा उपकरणों के करवाया जा रहा है। इस काम के लिए दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि तक नहीं मिल रही है। जबकि शहरी सफाई कर्मचारियों को इस काम के लिए दो हजार रुपये प्रति शव के दाह संस्कार के लिए मिल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने मांग की कि कोरोना बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण, कर्मचारियों को कोरोना काल मे 50 लाख रुपये का बीमा कवरेज, कोरोना मृतक का दाह संस्कार करने के लिए दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि तथा चार अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 14 हजार रुपये वेतन का पत्र जारी करवाने की मांग को लेकर यह विरोध दिवस आयोजित किया गया है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के नेता कृष्ण मोरखी, ईश्वर सिंह, सुल्तान, मुकेश, राजेंद्र, कपूर सिंह ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों को रामभरोसे छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा की उपाधि तो दे रही है, लेकिन उनकी सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। इस महामारी में हर व्यक्ति अपने घर में है, लेकिन सफाई कर्मी गांव की सफाई, कोरोना केंद्रों की देखरेख, गांव को सैनिटाइज करने का काम कर रहे हैं। सरकार के फैसले के चलते गांव में कोरोना से होने वाली मौत के बाद दाह संस्कार का काम अब ग्रामीण सफाई कर्मियों से लिया जा रहा है, लेकिन इनके स्वास्थ्य व जीवन के बारे में कोई चिंता नहीं है। सरकार के इस रुख के कारण सफाई कर्मचारियों में काफी गुस्सा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार की इस बेरुखी के खिलाफ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को प्रदेशभर में काले बिल्ले, काली पट्टी लगाकर विरोध दिवस मनाया। उन्होंने सरकार व पंचायत विभाग को चेतावनी दी कि बिना किसी देरी के उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का ग्रामीण सफाई कर्मचारी 26 मई को अपने-अपने कार्य स्थल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आंदोलन को तेज कर ब्लॉक पर प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed