फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ramsharan Nagar became the district head of BAMCEF unit

Jind News: रामशरण नागर बने बामसेफ इकाई के जिला प्रधान

Mon, 15 Jul 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ramsharan Nagar became the district head of BAMCEF unit
जींद। बामसेफ जिला ईकाई की मासिक बैठक रविवार को सफीदों रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता बामसेफ राज्य कार्यकारिणी सदस्य इंद्र सिंह धानिया ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार क्रीमीलेयर के नाम पर ओबीसी वर्ग के साथ खिलवाड़ कर रही है। बामसेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदेव जांगड़ा ने कहा कि ओबीसी वर्ग की जागृति के लिए भारतीय संविधान सम्मान सुरक्षा संवर्धन राष्ट्रव्यापी महाजन जागरण अभियान चलाए हुए हैं। मूल निवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह भौरिया ने कहा कि 9 अगस्त को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। संसद के सामने डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करवाया जाएगा। इस दौरान बामसेफ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रामशरण नागर को जिला प्रधान, किताब सिंह को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र दहिया को महासचिव, डॉ. बिजेंद्र सिंह को मीडिया सचिव, अनार सिंह कटारिया को कोषाध्यक्ष, रामफल प्रजापति, सत्यनारायण वर्मा, दलबीर सिंह, राममेहर रंगा, अतर सिंह, रामफल दहिया, रविन कुमार को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर बिजेंद्र राठी, अभिरंजन गौतम, सुरेश द्रविड़, तेजभान बिघाणा, साहिल, बलराज, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, रविंद्र सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed