जींद। इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ से 23 मार्च को शहीदों के सम्मान में नरवाना की नई अनाज मंडी में युवा महासम्मेलन होगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।
इनेलो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा गांव-गांव जाकर लोगों को युवा सम्मेलन का न्योता दे रहे हैं। रामपाल माजरा ने कहा कि हरियाणा की जनता समझ चुकी है कि प्रदेश में भाजपा का असली विकल्प केवल इनेलो ही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि 23 तारीख को नरवाना पहुंचकर सरकार को अपनी एकजुटता की ताकत दिखाएं।
इनेलो जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू ने बताया कि निमंत्रण अभियान के दौरान उनके साथ अंग्रेज नैन, प्रदीप नैन, इंद्रजीत बेनीवाल, छबील दास मोर, सतीश खरडवाल, पवन सुलहेड़ा, राजीव चोपड़ा, सुभाष नैन, संदीप बेलरखा, सुमेर पुनिया, सुरेंद्र अंबरसर, सुभाष खरल, सुरेश नैन, जगबीर नैन और अनिल मौजूद रहे।