फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raised awareness against mosquito borne diseases by holding street meetings

Jind News: नुक्कड़ सभा कर मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 20 Aug 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 20 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness against mosquito borne diseases by holding street meetings
20जेएनडी02: पंप लेट बांटकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विभाग
जींद। सीएचसी कालवा के स्वास्थ्य कर्मियों ने सुपरवाइजर बिजेंद्र बूरा के नेतृत्व में मच्छर दिवस मनाया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके लिए सुमित्रा देवी, संदीप कुंडू, मंजीत शर्मा, कपिल शर्मा, सुनीता, नीलम पर आधारित सात टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

बिजेंद्र बूरा ने बताया कि बारिश के मौसम में जगह-जगह जलभराव एवं गंदगी होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आसपास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भर दें। छतों पर पड़े प्लास्टिक के बर्तन, नारियल खोल, टायर व कबाड़ को नीचे उतार दें। उन्होंने कहा कि डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है। उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही खून की कमी होने लगती है। डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स कम होने से रक्तस्राव का जोखिम रहता है, जोकि जानलेवा भी हो सकता है।

20जेएनडी02: पंप लेट बांटकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विभाग

20जेएनडी02: पंप लेट बांटकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed