फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Problem due to the toilet tap of the Civil Hospital being damaged

Jind News: नागरिक अस्पताल के शौचालय की टोटी खराब होेने से दिक्कत

Thu, 12 Mar 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Problem due to the toilet tap of the Civil Hospital being damaged
11जेएनडी05: नागरिक अस्पताल की महिला शौचालय की पानी की टोंटी रस्सी से बंधी हुई। संवाद - फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
जींद। नागरिक अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। अस्पताल के शौचालय में लगी टोटी कई दिनों से खराब है। स्थिति यह है कि टोेटी को अस्थायी रूप से रस्सियों से बांध दिया गया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं। इसके अलावा उनके साथ परिजन भी अस्पताल की सुविधाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में शौचालय जैसी जरूरी सुविधा का सही स्थिति में न होना लोगों के लिए समस्या बन गया है। मरीजों का कहना है कि पानी सही तरीके से नहीं निकलता और कई बार पानी इधर-उधर फैल जाता है जिससे गंदगी भी फैलने लगती है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोशनी, सुनीता और कविता आदि ने बताया कि टोटी को ठीक कराने की बजाय उसे रस्सी से बांध दिया गया है। वहीं प्रधान चिकित्सा अधिकारी रघुवीर पूनिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का सामना करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed