फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prabhat Pheri taken out on Lord Mahavir Swami Jayanti

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी

Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out on Lord Mahavir Swami Jayanti
सफीदों। नगर में वीरवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जैन धर्म के अनुयायियों ने सुबह नगर की पुरानी अनाज मंडी से प्रभातफेरी निकाली। इसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी पहले नगर की जैन स्थानक पहुंची। जहां पर एसपी मुनि महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगलपाठ सुनाया। उसके उपरांत प्रभातफेरी नगर के जैन मंदिर पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्ष मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन ने की। प्रधान चंद्रप्रकाश गर्ग ने आए हुए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान महावीर स्वामी जयंती की बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर के राजघराने में हुआ था। इनके माता का नाम त्रिशला और पिता सिद्धार्थ थे। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। राजसी ठाट में पले बढ़े वर्धमान ने तमाम भौतिक सुविधाओं को त्यागकर 30 वर्ष की आयु में घर छोड़ कर 12 साल कठोर तप करके कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया और वह तीर्थंकर कहलाए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने जगत सत्य व अहिंसा का संदेश दिया है तथा हर किसी को चाहिए कि वे इस मार्ग पर चलकर अपने जीवन पथ को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed