फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police arrested two accused in liquor contractor murder case at Jind

Jind: शराब ठेकेदार हत्या मामला, पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

Thu, 10 Jul 2025 08:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 08:47 PM IST
सार

शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी भी मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused in liquor contractor murder case at Jind
शराब करोबारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरकरामजी गांव में ठेके के बाहर शराब ठेकेदार की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुढ़ा खेड़ा निवासी तकदीर और वार्ड-11 जुलाना निवासी अजय के तौर पर हुई है। इस मामले में फरार चल रहे मालवी निवासी रामपाल उर्फ बाबा, रामराय निवासी जतिन उर्फ डेविड और पटियाला चौक निवासी रोहित उर्फ राणा की सूचना देने वालों को पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


20 जून को हुई थी हत्या 

सूचना देने वाले का नाम पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। हालांकि सफीदों के साहनपुर निवासी कमल उर्फ कमली और खरकरामजी निवासी सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 20 जून शाम को 27 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ बिंद्र अपने गांव खरकरामजी के शराब ठेके पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बिंद्र को पेट और सीने पर गोलियां लगी थीं। शराब कारोबारी को तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी मालवी निवासी रामपाल उर्फ बाबा, रामराय निवासी जतिन उर्फ डेविड और पटियाला चौक निवासी रोहित उर्फ राणा की सूचना देने वालों को पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने फरार चल रहे तीन बदमाशों पर भी इनाम रखा है। -कुलदीप सिंह, एसपी, जींद



ये भी पढ़ें: 
Magan Suicide Case: पकड़ी गई आरोपी दिव्या, गोवा से ट्रेन में लाया गया रोहतक, रिमांड में उगलेगी राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed