{"_id":"6ae4f379eb3ca308f80321d7","slug":"stock-of-2205-kg-of-ghee-sealed-in-narwana-samples-collected-jind-news-c-199-1-sroh1009-162996-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में 2205 किलो घी का स्टॉक सील, सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में 2205 किलो घी का स्टॉक सील, सैंपल भरे
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नरवाना में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एसबी ट्रेडर्स पर छापा मारकर अलग-अलग ब्रांड के घी और वनस्पति का स्टॉक जांचा।
इस दौरान 2205 किलोग्राम घी का स्टॉक सील कर दिया गया। टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी के दौरान टीम ने प्रतिष्ठान में रखे खाद्य पदार्थों के ब्रांड, मात्रा और स्टॉक का ब्योरा जुटाया। मौके पर हरियाणा प्योर के 694 लीटर, मधु फ्रेश के 946 लीटर और दीप प्रीमियम के 274 लीटर घी मिला।
इसके अलावा 390 किलो खुली वनस्पति, अंगही देसी घी के 945 किलो, अरविंद देसी प्योर के 345 किलो, 915 किलो खुला घी और 200 किलो क्रीम का स्टॉक भी बरामद हुआ। टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की जांच के लिए सैंपल लिए।
विज्ञापन
स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने की हिदायत दी
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमन प्रकाश ढाका ने बताया कि त्योहारों के दौरान घी और अन्य खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका भी रहती है। विभाग लगातार प्रतिष्ठानों की जांच कर रहा है। लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई है। साथ ही उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और ताजगी पर ध्यान दें।