{"_id":"6ae4f3a9913690674301acd6","slug":"couple-and-their-daughter-in-law-attacked-after-objecting-to-the-burning-of-trash-jind-news-c-199-1-sroh1006-162966-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कचरा जलाने से रोकने पर दंपती व उनकी पुत्रवधू पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कचरा जलाने से रोकने पर दंपती व उनकी पुत्रवधू पर हमला
विज्ञापन
जींद। आदर्श कॉलोनी में खाली प्लॉट में कचरा जलाने से रोकना आदर्श कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय शमशेर सिंह और उनके परिवार को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर बुजुर्ग, उनकी पत्नी राजबाला और पुत्रवधू कविता को घायल कर दिया।
घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते दंपती को मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए पांच-सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय शमशेर सिंह ने एफआईआर में बताया कि उन्होंने अपने मकान में ही परचून की दुकान कर रखी है। उनके पड़ोस में रहने वाला वजीर और उसका परिवार अक्सर उनके साथ लगते खाली प्लॉट में कचरा डालता रहता है। इससे आसपास बदबू फैलती है।
विज्ञापन
26 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वजीर, उसकी पत्नी सावित्री और बेटी दर्शना ने प्लॉट में कपड़े, प्लास्टिक की बोतलें और पॉलिथीन डालकर आग लगा दी। धुआं घर और दुकान के अंदर तक पहुंचने पर उसने उन्हें आग बुझाने के लिए कहा तो लेकिन वे गाली-गलौज करने लगे।
वजीर, सावित्री और दर्शना डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी राजबाला को भी डंडों और ईंट से चोटें मारी। इसी दौरान वजीर का बेटा प्रदीप चार-पांच अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। सभी के हाथों में डंडे थे।
आरोप है कि प्रदीप ने उनकी पुत्रवधू कविता को भी डंडे से चोट मारी। झगड़े के दौरान कविता की सोने की चेन और नाक की बाली भी गुम हो गई। थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि मामले में चार को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।