फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officials should not keep 'CM Window' complaints pending; they must conduct a review every Monday and Thursday.

Jind News: सीएम विंडो की शिकायतों को लंबित न रखें अधिकारी, हर सोमवार और वीरवार को करें समीक्षा

Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Officials should not keep 'CM Window' complaints pending; they must conduct a review every Monday and Thursday.
जींद। सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निपटान में लापरवाही और औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित सीएम विंडो ऑनलाइन ग्रीवेंस मॉनिटरिंग एंड रिड्रेसल सिस्टम की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि शिकायत के निपटान के बाद पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली एटीआर में कार्रवाई, संबंधित तथ्यों और वर्तमान स्थिति का पूरा ब्योरा होना चाहिए। केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए अधूरी या अस्पष्ट रिपोर्ट अपलोड न करें।
विज्ञापन

रिपोर्ट ऐसी होनी चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता की समस्या पर हुई कार्रवाई की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को अपने विभाग से संबंधित सीएम विंडो शिकायतों की अनिवार्य रूप से समीक्षा करें। लंबित शिकायतों की स्थिति जांचकर उनके समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और शिकायतकर्ताओं को समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। इससे पहले चंडीगढ़ से हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को सीएम विंडो की शिकायतों के प्रभावी निपटान और निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडीसी प्रदीप कुमार और सीटीएम मोनिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed