फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players from Bhiwani-Charkhi Dadri, Jind and Hisar dominated the Athletics Championship.

Jind News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिवानी-चरखी दादरी, जींद और हिसार के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Mon, 21 Sep 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Players from Bhiwani-Charkhi Dadri, Jind and Hisar dominated the Athletics Championship.
20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद
उचाना। नवदीप स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय 13वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हुआ। प्रतियोगिता में ओवरऑल भिवानी-चरखी दादरी, रोहतक और हिसार के एथलीट खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह में राजकुमार मिटान (सदस्य, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया), दिलबाग सिंह (अध्यक्ष, एथलेटिक्स हरियाणा) और संजीत सिंह बैनीवाल (एडीए नरवाना) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन ट्रैक और फील्ड के सभी इवेंट्स में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी 22 जिलों के एथलीटों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगड़, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, नरवाना के चीफ कोच बीरबल दूहन, एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल, एग्जीक्यूटिव सदस्य सोहनलाल, सदस्य विकास गहलावत और एथलेटिक्स कोच सूरत गुर्जर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
हेप्टाथलॉन (महिला वर्ग): सोनू कुमारी (चरखी दादरी) प्रथम, शीतल (चरखी दादरी) द्वितीय, रितिका गोड (फरीदाबाद) तृतीय।
जैवलिन थ्रो (पुरुष वर्ग): दीपांशु (पानीपत) प्रथम, मनीष (झज्जर) द्वितीय, सागर (फतेहाबाद) तृतीय।
10 किलोमीटर दौड़ (पुरुष वर्ग): रामकेश (रोहतक) प्रथम, विपिन सिंह (पानीपत) द्वितीय, रोहित (करनाल) तृतीय।
10 किलोमीटर दौड़ (महिला वर्ग): सरिता वर्मा (सिरसा) प्रथम, रेखा (पानीपत) द्वितीय, रमन (कैथल) तृतीय।
400 मीटर (पुरुष वर्ग): लव (हिसार) प्रथम, आशीष (चरखी दादरी) द्वितीय, दीपक (सोनीपत) तृतीय।
400 मीटर बाधा दौड़ (महिला वर्ग): सुमन (हिसार) प्रथम, मोनिका (चरखी दादरी) द्वितीय, क्षमा (झज्जर) तृतीय।
400 मीटर बाधा दौड़ (पुरुष वर्ग): अमित दहिया (झज्जर) प्रथम, राहुल (भिवानी) द्वितीय, तुषार काजल (झज्जर) तृतीय।
1500 मीटर (महिला वर्ग): अंजू (भिवानी) प्रथम, अंजू (हिसार) द्वितीय, चंचल (पलवल) तृतीय।
1500 मीटर (पुरुष वर्ग): रवि कुमार (करनाल) प्रथम, अमित कुमार (रेवाड़ी) द्वितीय, अमन कुमार (झज्जर) तृतीय।
800 मीटर (महिला वर्ग): अंजू रानी (भिवानी) प्रथम, कृतिका (फरीदाबाद) द्वितीय, विनीत चौधरी (फरीदाबाद) तृतीय।
800 मीटर (पुरुष वर्ग): हर्ष (झज्जर) प्रथम, धोनी (चरखी दादरी) द्वितीय, वीरेंद्र (भिवानी) तृतीय।
5000 मीटर (महिला वर्ग): रेनू (करनाल) प्रथम, रेखा (पानीपत) द्वितीय, सविता वर्मा (सिरसा) तृतीय।
5000 मीटर (पुरुष वर्ग): रवि (करनाल) प्रथम, अजय (सोनीपत) द्वितीय, अमन कुमार (झज्जर) तृतीय।
200 मीटर (महिला वर्ग): नैंसी (झज्जर) प्रथम, अंजलि (चरखी दादरी) द्वितीय, स्नेहा (चरखी दादरी) तृतीय।
200 मीटर (पुरुष वर्ग): रमन डागर (सोनीपत) प्रथम, भिवानी द्वितीय, गौरव (फतेहाबाद) तृतीय।
100 मीटर (महिला वर्ग): सोनिया (जींद) प्रथम, स्नेहा (चरखी दादरी) द्वितीय, आरती (हिसार) तृतीय।
110 मीटर हर्डल (पुरुष): आर्यन (जींद) प्रथम, शिव दर्शन (सोनीपत) द्वितीय, दीपेंदर (भिवानी) तृतीय।
100 मीटर हर्डल (महिला): प्रियंका (भिवानी) प्रथम, पल्लवी (भिवानी) द्वितीय, भास्कर (हिसार) तृतीय।
ट्रिपल जंप (महिला): मोनिका (फतेहाबाद) प्रथम, हेमा (भिवानी) द्वितीय, शशि (भिवानी) तृतीय।
लंबी कूद (महिला वर्ग): परीक्षा (फरीदाबाद) प्रथम, रितिका गोड (फरीदाबाद) द्वितीय, गगनदीप कौर (यमुनानगर) तृतीय।
लंबी कूद (पुरुष वर्ग): दीपक (भिवानी) प्रथम, दिनेश तंवर (रेवाड़ी) द्वितीय, पंकज वर्मा (भिवानी) तृतीय।
ऊंची कूद (महिला वर्ग): रेखा (फतेहाबाद) प्रथम, जोनिका (चरखी दादरी) द्वितीय, केविन सगू (करनाल) तृतीय।
ऊंची कूद (पुरुष वर्ग): पीयूष कुमार (भिवानी) प्रथम, राहुल (भिवानी) द्वितीय, अनुज कुमार (रेवाड़ी) तृतीय।

पोल वाल्ट (महिला): रजनी (भिवानी) प्रथम।
पोल वाल्ट (पुरुष): नवीन चौहान (सोनीपत) प्रथम, नवीन (जींद) द्वितीय, नितिन (भिवानी) तृतीय।
शॉट पुट (महिला): खुशबू (रोहतक) प्रथम, तमन्ना बबली (रोहतक) तृतीय।
डिस्कस थ्रो (महिला): पलक (भिवानी) प्रथम, महक (जींद) द्वितीय, प्रमिला (हिसार) तृतीय।
डिस्कस थ्रो (पुरुष): निश्चय (रोहतक) प्रथम, वैभव चौधरी (अंबाला) द्वितीय, उज्ज्वल (झज्जर) तृतीय।
हैमर थ्रो (महिला): पूनम जाखड़ (झज्जर) प्रथम, रिंकू (फतेहाबाद) द्वितीय, परी (हिसार) तृतीय।
20000 मीटर पैदल चाल (महिला): इंदु (सोनीपत) प्रथम, पायल (जींद) द्वितीय, ज्योति (भिवानी) तृतीय।
20000 मीटर पैदल चाल (पुरुष): हरिकेश (हिसार) प्रथम, रोहित (भिवानी) द्वितीय, राममोहन (चरखी दादरी) तृतीय।
डेकाथलॉन (पुरुष वर्ग): कमल धनगढ़ (सोनीपत) प्रथम, मोहित (पानीपत) द्वितीय।

20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

20उचाना01 : नवदीप स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेस में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed