फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pink and PWD booths will be made for women and Divyangjans

Jind News: महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए पिंक और पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए जाएंगे

Thu, 12 Sep 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Pink and PWD booths will be made for women and Divyangjans
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए महिलाओं एवं विकलांग मतदाताओं का ध्यान रखते हुए पांचो विधानसभा क्षेत्रों में पिंक बूथ और दिव्यांग (पीडब्लूडी) बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिंक बूथ और पीडब्ल्यूडी बूथ पर महिला मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं की आवश्यक सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं व दिव्यांगजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में पिंक बूथ व पीडब्लूडी बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार हर विधानसभा क्षेत्र में पिंक बूथ व पीडब्लूडी बूथ बनाए जा रहें है। उन्होंने कहा कि इन बूथों पर भव्य सजावट कि जाएगी। विधानसभा चुनाव में बनने वाले पिंक बूथ पर केवल महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जायेगी। जिला में इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed