फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Knowledge of simple language and structure is essential for writing: Deepakmal

लेखन के लिए सरल भाषा, संरचना की जानकारी का होना अनिवार्य : दीपकमल

Sat, 18 Nov 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of simple language and structure is essential for writing: Deepakmal
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को समाचार लेखन कौशल विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर लेखक दीपकमल सहारण ने शिरकत की। दीपकमल सहारण ने कहा कि किसी भी विषय पर से पहले लेखन के सही क्रम के बारे में जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अच्छे लेखन के लिए सरल भाषा, संरचना, विषय पर जानकारी का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि लिखना एक कला है किसी भी विषय पर लिखने के लिए उस विषय की पूरी समझ होनी जरूरी है। आपके जनसंचार के पाठ्यक्रम मे लेखन के साथ संपादन कला व फिल्म मेकिंग जैसे बहुत से कार्य आते हैं, जिनके बारे में आपको सिखाने के लिए अलग अलग क्षेत्रों से विशेषज्ञ को निमंत्रित किया जाएगा। ताकि आपके संपूर्ण विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज का दौर तकनीकी युग की तरफ कदम बढ़ा रहा है और आज के समय में सिर्फ मुद्रित माध्यम के लिए लेखन महत्व नहीं रखता। बल्कि उसके साथ-साथ आज मीडिया के हर माध्यम में रचनात्मक लेखन होना जरूरी है। ताकि आप सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं लोगों तक पहुंचा सके। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आप सभी का लेखन कला से संबंधित है। विभाग के चेयरपर्सन प्रो. डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने भी छात्रों को भाषा पर अच्छी पकड़ बनाने और हिंदी टाइपिंग सीखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
17जेएनडी13: सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि दीपकमल सहारण के साथ वीसी डॉ. रणपाल सिंह व अन्य स्टाफ तथा छात्र। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed