फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Investigation started on those taking benefit of pension by changing the date of birth in the document

Jind News: दस्तावेज में जन्मतिथि बदलवाकर पेंशन का लाभ लेने वालों की जांच शुरू

Sun, 19 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Investigation started on those taking benefit of pension by changing the date of birth in the document
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नरवाना में जन्म प्रमाण, आधार कार्ड व वोटर आईडी में छेड़छाड़ कर समाज कल्याण विभाग से गलत तरीके से पेंशन लेने वालों की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जांच एडीसी विवेक आर्य कर रहे हैं। जिन लोगों का नाम सूची में आया था, उनकी जांच रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग से मांगी गई है।
एक सप्ताह पहले नरवाना में कम आयु के लगभग 200 लोगों द्वारा दस्तावेज में छेड़छाड़ कर पेंशन लेने का मामला सामने आया था। इसमें नरवाना एसडीएम ने कार्रवाई के लिए इन लोगों की पहचान कर जांच करवाने का आश्वासन दिया था। नरवाना में 40 से 50 वर्ष की आयु के लगभग 200 लोगों द्वारा दस्तावेज में गलत तरीके से आयु बदलवा कर बुढ़ापा पेंशन लेने की जानकारी अधिकारियों को मिली थी। इन लोगों ने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व वोटर कार्ड में आयु को बदलकर फैमिली आईडी में अपलोड करवाया और इसके बाद विभाग को आयु पूरी दर्शा कर पेंशन प्राप्त की। इसके लिए अब एडीसी ने पेंशन अप्रूव करने वाले, कुछ सीएससी संचालक व क्रीड विभाग से संबंधित कर्मियों की भी सूची मांगी है। फिलहाल जांच पूरी नहीं हुई है। जांच में क्रीड व समाज कल्याण विभाग और सीएससी संचालकों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिनकी वोटर आईडी कार्ड के अनुसार जन्मतिथि एक जनवरी 1974 बनती है तो लाभ लेने के लिए उन्होंने दस साल पीछे यानि एक जनवरी 1964 करवाई थी, ताकि वह 60 वर्ष से ऊपर का होकर पेंशन हासिल कर सके। इतना ही नहीं एक 40 साल के व्यक्ति की वोटर आईडी कार्ड के अनुसार जन्मतिथि दो जनवरी 1982 है, लेकिन बदलाव करवाकर एक जनवरी 1964 करवा ली। इसी तरह से 46, 44 व 49 साल वालों ने भी अपनी जन्मतिथि में बदलाव करवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर गलत तरीके से पेंशन लेने के मामले में जांच शुरू की गई है। इसमें वाले, विभागीय कर्मियों, क्रीड व सीएससी संचालकों समेत सभी स्तर पर जांच की जाएगी। गलत तरीके से पेंशन लेने में जिन लोगों का नाम आया है। उनकी भी सूची मंगवाई गई है। इसके बाद इस मामले में जो आरोपी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। --विवेक आर्य एडीसी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed