फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ignorance and doubt are dispelled by the refuge of the Guru: Swami Raghavananda

गुरु की शरण से दूर होता है अज्ञान और संशय : स्वामी राघवानंद

Mon, 21 Sep 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ignorance and doubt are dispelled by the refuge of the Guru: Swami Raghavananda
फोटो 20जेएनडी24-डेरा साधान घीसा पंथी निरजन में हुए कार्यक्रम में संबो​धित करते महाराज। स्रोत श्
जींद। डेरा साधान घीसा पंथी निर्जन में स्वामी दीप्तानंद अवधूत की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अखिल भारतीय घीसा संत महामंडल के अध्यक्ष स्वामी राघवानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को गुरु, आत्मज्ञान और साधना का महत्व समझाते हुए धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्वामी राघवानंद महाराज ने कहा कि सच्चे गुरु के बिना मनुष्य के संशय और अज्ञान का निवारण संभव नहीं है। सतगुरु ही जीव को काल और माया के बंधन से मुक्त कर सत्य का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सांस-सांस सुमिरन करने और परमात्मा के वास्तविक नाम का स्मरण कर जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य को नश्वर संसार की मोह-माया से ऊपर उठकर शाश्वत सत्य की ओर बढ़ना चाहिए। घीसा पंथ जाति-पाति के भेदभाव, मिथ्या कर्मकांड और बाहरी आडंबर से दूर रहकर आंतरिक साधना एवं आत्मज्ञान पर जोर देता है। स्वामी दीप्तानंद महाराज ने इस संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी राघवानंद ने कहा कि व्यक्ति की पहचान ऊंचे कुल में जन्म लेने से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। इस अवसर पर स्वामी रामेश्वरानंद, स्वामी विज्ञानानंद, स्वामी राजेश्वरानंद, दयानंद सरस्वती, स्वामी परमानंद, स्वामी प्रेमानंद सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे।

फोटो 20जेएनडी24-डेरा साधान घीसा पंथी निरजन में हुए कार्यक्रम में संबोधित करते महाराज। स्रोत श्

फोटो 20जेएनडी24-डेरा साधान घीसा पंथी निरजन में हुए कार्यक्रम में संबोधित करते महाराज। स्रोत श्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed