फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Identification was done from the video made before death, case registered against two accused

Jind News: मौत से पहले बनाए वीडियो से हुई पहचान, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Identification was done from the video made before death, case registered against two accused
12जेएनडी22-ग्रामीणों को समझाते डीएसपी रोहताश ढुल और विधायक अमरजीत ढांडा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नागरिक अस्पताल में कार्यरत जीएनएम मनदीप ने सोमवार की शाम सल्फास की गोली निगलकर आत्महत्या कर ली थी। जान देने से पहले मनदीप में अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाया था जिसमें उसने कहा था कि पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी से तंग आकर ही आत्महत्या करने जा रहा है। वीडियो से आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

मनदीप का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपने का प्रयास किया लेकिन परिजनों का कहना था कि जब तक नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक वे शव नहीं उठाएंगे। अस्पताल में परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसकी जानकारी होने पर जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, जींद विधायक प्रतिनिधी राजन चिल्लाना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव उठाने का राजी हुए और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जुलाना हलका के गांव अकालगढ़ हाल आबाद न्यू कृष्णा कालोनी निवासी 33 वर्षीय मनदीप नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर पद पर कार्यरत था। मनदीप ने सोमवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों के जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन रोहतक पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में डीएसपी रोहताश ढुल और डीएसपी जोगेंद्र सिंह भारी पुलिसबल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान कई घंटे पंचायतों का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई मनजीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी रोहतक रोड पर आढ़त की दुकान है। उसका भाई मनदीप भी नागरिक अस्पताल में जीएनएम के पद पर तैनात था। सोमवार दोपहर उसके भाई मनदीप ने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया। मनदीप ने उसे बताया था कि पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहे हैं। वे दोनों को 50 से 60 लाख रुपये दे भी चुका है लेकिन वह अब भी 15-20 लाख रुपये और मांग रहे हैं। दोनों उसका पीछा कर रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं। उन दोनों से तंग आकर उसने सल्फास की गोली खाई है। इसके बाद मनदीप ने पीजीआई रोहतक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मरने से पहले उसने मोबाइल फोन में वीडियो भी बनाई गई जिसमें कहा है कि पिंडारा निवासी प्रदीप और लेफ्टी से तंग आकर ही आत्महत्या की बात कही है।

बॉक्स

स्वास्थ्यकर्मियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

नागरिक अस्पताल में कार्यरत मृतक मनदीप के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने भी काम छोड़ दिया और पुरानी बिल्डिंग के मुख्य गेट पर आ गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद स्वास्थ्यकर्मी वापस काम पर लौट गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने मौन रहकर मनदीप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


वर्जन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर प्रदीप और लेफ्टी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-सतनारायण वर्मा, प्रभारी, शहर थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed