{"_id":"69a727812f1078098e00aa14","slug":"holla-mohalla-is-a-symbol-of-service-and-unity-raghuveer-nain-jind-news-c-199-1-jnd1010-149395-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"होल्ला मोहल्ला सेवा और एकता का प्रतीक : रघुवीर नैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होल्ला मोहल्ला सेवा और एकता का प्रतीक : रघुवीर नैन
विज्ञापन
03जेएनडी19: कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करते हुए। स्रोत खाप प्रवक्ता।
नरवाना। गांव धमतान साहिब स्थित गुरुद्वारा धमतान साहिब में होली के पावन अवसर पर होल्ला मोहल्ला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कीर्तन, शब्द-वचन और पारंपरिक गतका प्रदर्शन ने उपस्थित संगत को आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत कर दिया। सर्वजातीय बिनैन खाप के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से खाप प्रधान रघुवीर नैन, कोषाध्यक्ष राममेहर नैन, प्रवक्ता संदीप दनौदा, मास्टर मेहर सिंह, धमतान तपा प्रधान प्रीतम नैन, किसान यूनियन प्रधान जोगेंद्र नैन और ब्लॉक समिति चेयरमैन गुरमेल नैन सहित अन्य सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि खाप की ओर से समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे संगठनों का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है।
विज्ञापन
खाप प्रधान रघुवीर नैन ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और संगत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि होल्ला मोहल्ला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वीरता, सेवा और एकता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और युवाओं को अपनी संस्कृति व परंपराओं से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश दिया गया।