{"_id":"6aa1b24b124e2053050b0efc","slug":"girl-students-in-95-government-schools-will-receive-self-defence-training-jind-news-c-199-1-sroh1006-159999-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 95 सरकारी स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 95 सरकारी स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो 09जेएनडी27-आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत प्रशिक्षक
जींद। जिले की छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सत्र 2026-27 के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत जिले के 95 सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक चयनित छात्रा को 60 घंटे की प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण को लेकर जिले में 27 प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक प्रशिक्षक को तीन स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे संबंधित स्कूलों में नियमित और व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न आवश्यक तकनीकों का अभ्यास करवाने के साथ सतर्कता, आत्मविश्वास और अनुशासन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए जरूरी व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी। छात्राओं को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार किया जाएगा, जिनमें उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करना उद्देश्य
जिले के 95 सरकारी स्कूलों में इस पहल के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाना नहीं, बल्कि उनमें जागरूकता, आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है।
वर्जन
प्रशिक्षण के संचालन के लिए स्कूल प्रशासन, ट्रेनरों और संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। इससे प्रशिक्षण गतिविधियों को निर्धारित समय और योजना के अनुसार संचालित करने में मदद मिलेगी। -रणधीर ढिल्लों, एपीसी, समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जींद