फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should waive electricity bills of farmers: Tekram

किसानों के बिजली बिलों को माफ करे सरकार : टेकराम

Tue, 12 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Government should waive electricity bills of farmers: Tekram
12जेएनडी01: कार्यालय का उद्घाटन करते हुए टेकराम कंडेला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। देश व प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए प्रदेश व केंद्र सरकार को चाहिए कि वह सभी को कर्ज मुक्त करे। आज गांव व खेतों में लगाए गए स्मार्ट मीटर की वजह से लोग बिजली का बिल भरने में असमर्थ होते जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार किसानों के बिजली के बिलों को पूर्ण रूप से माफ करे। ये बातें भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने मंगलवार को कंडेला गांव में सर्वखाप जनकल्याण मंच व किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन करने के बाद कही।
टेकराम कंडेला ने कहा कि खाप पंचायत, जन कल्याण मंच व भारतीय किसान मजदूर संगठन काफी समय से नशे को रोकने, भाईचारा कायम रखने के साथ ही अन्याय के खिलाफ लंबे समय से संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि जिला व प्रदेशस्तर पर कोई सरकारी अधिकारी किसी गरीब मजदूर की बार-बार शिकायत के बाद भी न्याय नहीं दिला पाता है तो गरीब मजदूर अपनी शिकायत कंडेला गांव के राष्ट्रीय मुख्यालय में निजी सचिव नीरज छात्तर के पास दर्ज करवा सकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई सदस्यों की घोषणा की गई। इसमें महाराष्ट्र पुणे से बाबासो नारायण तांबे, रामदास नारायण हाडंगर व भाऊ साहब, किनाना तपा से दरिया सिंह नंबरदार, दिलबाग सिंह चीमा, दरबार सिंह सहरावत, दरवेश शाहपुर, कृष्ण नंबरदार, सुरेंद्र पिंडारा, विकास जोशी, जितेंद्र मलिक, रामकुमार नैन, सत्यनारायण कुंडू, चंदा सिंह रेढू, महासिंह कालीरमण, बीर सिंह छात्तर को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ भारतीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप चहल, अठगामा प्रधान धर्मपाल खटकड़, जनकल्याण मंच के पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीरा दालमवाला, हरियाणा जनकल्याण मंच के उप प्रधान अभेराम कंडेला, भाकियू के प्रधान अजमेर दालमवाला, खटकड़ खाप के सचिव जगदीश नगूरां, थुआ तपा से सतीश छात्तर व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed