फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Free Accessories Camp on 3rd July

Jind News: निशुल्क सहायक उपकरण शिविर तीन जुलाई को

Sun, 28 Jun 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Free Accessories Camp on 3rd July
जींद। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से तीन जुलाई को सुबह 10 बजे रेडक्रॉस भवन में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की प्रधान डॉ. वैशाली शर्मा मुख्य अतिथि होंगी। इस शिविर का आयोजन एलिम्को, मोहाली के सहयोग से किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि शिविर में एलिम्को के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम दिव्यांगों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करेगी। पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अपने साथ फोटो, आधार कार्ड की प्रति, 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और आय प्रमाण पत्र लेकर आएं। वहीं बुजुर्गों को फोटो, परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड की प्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed