फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four cases of dog bites are reaching the community health center

Jind News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच रहे कुत्तों के काटने के चार केस

Tue, 17 Feb 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four cases of dog bites are reaching the community health center
16जेएनडी13: कुते के काटने पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंची लड़की। संवाद
जुलाना। कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में प्रतिदिन औसतन कुत्तों के काटने के चार लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। फरवरी में अबतक कुत्तों के काटने की संख्या 60 के पार हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों सतीश, राहुल, मुकेश, रामवीर का कहना है कि गलियों, बाजारों और स्कूलों के आसपास लावारिस कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं जिससे हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जुलाना कस्बे में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अब तक केवल 50 कुत्तों की नसबंदी करवाई गई है। हालांकि कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या 750 में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में नसबंदी अभियान शुरू ही नहीं किया गया है जिससे समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सुबह-शाम के समय बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। वहीं, बुजुर्ग टहलने निकलते हैं ऐसे में लावारिस कुत्तों का खतरा और भी बढ़ जाता है। प्रशासन तत्काल प्रभाव से व्यापक स्तर पर नसबंदी अभियान चलाए और ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया जाए।
कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं-एसएमओ
एसएमओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में रोजाना कुत्ते काटने के 3-4 मामले आ रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। यदि कोई कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं।



वर्जन
सर्दी के कारण नसबंदी का काम बंद था। जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा ताकि कस्बे के लोगों को लावारिस कुत्तों से छुटकारा मिल सके।- सौरभ जैन, सचिव नपा जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article