{"_id":"5dfd07f48ebc3e87d171d5ad","slug":"first-book-the-tickets-online-and-then-cancel-the-roadways-buses-in-free-travel-jind-news-rtk533340425","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ऑनलाइन टिकट करते हैं बुक, फिर रद्द करके रोडवेज बसों में करते हैं निशुल्क यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ऑनलाइन टिकट करते हैं बुक, फिर रद्द करके रोडवेज बसों में करते हैं निशुल्क यात्रा
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू की गई है। इससे यात्री घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर लंबे सफर में सीट प्राप्त कर आसानी से यात्रा कर सकते हैं, लेकिन यात्री ऑनलाइन बुक किया गया टिकट रद्द करते हैं और बाद में बस में फ्री में यात्रा भी करते हैं। इससे रोडवेज को नुकसान हो रहा है।
जींद डिपो में ऐसे दो मामले सामने आए हैं। एक सप्ताह पहले एक यात्री ने दिल्ली और दूसरे ने हिसार के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करवाया था, जो बाद में उन्होंने रद्द कर दिया था। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट रद्द करने के बाद रुपये भी रिफंड कर दिए गए थे, लेकिन जब दोनों यात्री अगली बस में बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे तो रास्ते में फ्लाइंग टीम ने जब उनसे टिकट मांगा तो उन्होंने ऑनलाइन बुक किए गए टिकट का स्क्रीन शॉट दिखाया। जब इसकी जांच की गई तो दोनों टिकट रद्द पाए गए। दोनों यात्रियों को रुपये भी रिफंड किए जा चुके थे। इस पर परिचालक ने दोनों यात्रियों को फटकार लगाते हुए टिकट लेने के लिए कहा। यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते समय टिकट का मोबाइल में स्क्रीन शॉट रखते हैं। वहीं कुछ शरारत करते हैं और टिकट ऑनलाइन बुक करके उसके रद्द कर देते हैं। इसके बाद डिपो द्वारा राशि रिफंड कर दी जाती है। शरारती तत्व राशि रिफंड होने पर बिना टिकट ही बसों में यात्रा करते हैं। फ्लाइंग द्वारा टिकट मांगने पर पहले वाला टिकट बुकिंग का स्क्रीन शॉट दिखाकर रोडवेज को आर्थिक हानि पहुंचाते हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सप्ताह पहले ऐसे ही दो यात्री रद्द किए गए ऑनलाइन टिकट पर निशुल्क यात्रा कर रहे थे।
इन बसों में बुक किया जाता है ऑनलाइन टिकट
जींद से पानीपत, सोनीपत, चंडीगढ़, अंबाला, पटियाला, गुरुग्राम, मथुरा, ऋषिकेश, हरिद्वार के लंबे रूटों पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है। ऐसे में यात्री इन लंबे रूटों पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को सुबह बस स्टैंड पर जाकर लाइन में लगकर टिकट लेने की जरूरत नहीं। यात्रा से लगभग छह घंटे पहले यात्री घर बैठे फोन से विभाग की साइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों से पांच रुपये अतिरिक्त चार्ज के रूप में लिए जाते हैं। ऑनलाइन टिकट की राशि डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से काटी जाती है।
विज्ञापन
बदमाशों पर रहेगी खास नजर
ऑनलाइन टिकट रद्द करने के बाद फ्री में यात्रा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्यालय को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए लिखा गया है। आगे कोई मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह शरारती तत्व रोडवेज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। परिचालकों को ऑनलाइन टिकट बुक यात्रियों की अच्छी तरह जांच के आदेश दिए हैं। इससे इन मामलों पर रोक लग सके।
बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद।