फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers, youth and businessmen are suffering under BJP rule: Surjewala

भाजपा राज में किसान, युवा और व्यापारी परेशान : सुरजेवाला

Sun, 20 Sep 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers, youth and businessmen are suffering under BJP rule: Surjewala
फोटो 6 नरवाना। कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी पुष्प माला से रणदीप सिंह सु
नरवाना। कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को पार्टी ने संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने किसान, बेरोजगारी, नशे और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, युवा, गरीब और व्यापारी समेत प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने धान खरीद, एमएसपी और पराली के मुद्दे उठाते हुए सरकार से किसानों से जुड़े सवालों का जवाब मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि किसान मंडियों में एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए सामान्य धान का एमएसपी 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और नशे की समस्या युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा और व्यापारियों को मिल रही धमकियों का मुद्दा उठाया। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने भी जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार को प्राथमिकता बताया। कांग्रेस इन दिनों 18 से 21 सितंबर तक आठ ब्लॉकों में सम्मेलन कर रही है। कुमारी सैलजा ने किसानों, महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही। बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर लाजवंती ढिल्लों भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed