{"_id":"6a650c051c6166e8ed0969cb","slug":"electric-pole-falls-on-teenager-dies-during-treatment-jind-news-c-199-1-sroh1006-157323-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किशोर के ऊपर गिरा बिजली का खंभा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किशोर के ऊपर गिरा बिजली का खंभा, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के ढाठरथ और खेड़ी के बीच बिजली का खंभा गिरने से घायल हुए बाइक सवार सिंघाना निवासी 14 वर्षीय अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा आठ जुलाई को हुआ था। अंकित परिवार का इकलौता बेटा था और आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। पुलिस ने संबंधित बिजली कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंघाना निवासी कुलदीप ने एफआईआर में बताया कि आठ जुलाई को वह परिवार के साथ गांव रायचंदवाला में भात भरने के लिए गए थे। भात भरकर वह बाइकों से गांव आ रहे थे। रिश्तेदार राजेश और भतीरा अंकित बाइक से उनसे आगे चल रहे थे। जब वह गांव ढाठरथ से निकलकर थोड़ा आगे खेड़ी की तरफ पहुंचे तो दोपहर के समय रोड के साथ लगते बिजली लाइन का खंभा राजेश की बाइक पर गिर गया।
हादसे में उनका भतीजा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद लाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए करनाल ले गए लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
ज्यादा चोटों के कारण हालात में कोई सुधार ना होने पर 23 जुलाई को वह उसे कल्पना चावला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।