फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees from many states will reach the Jagran to be held at Baba Jotram Dham on March 6.

Jind News: छह मार्च को बाबा जोतराम धाम पर होने वाले जागरण में पहुंचेंगे कई राज्यों से श्रद्धालु

Tue, 03 Mar 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees from many states will reach the Jagran to be held at Baba Jotram Dham on March 6.
02जेएनडी16: बाबा जोतराम मंदिर में चल रहा हवन एवं जाप। स्रोत श्रद्धालु।
जींद। छह मार्च को बाबा जोतराम धाम उचाना मंडी में होने वाले 13वें विशाल जागरण एवं भंडारे को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब, दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़, राजस्थान, कलकत्ता से भी श्रद्धालु इस दिन पहुंचेंगे। इसका आयोजन श्री जोतराम सेवा समिति उचाना धाम द्वारा किया जा रहा है। वाहनों की पार्किंग सहित अन्य प्रबंधों को लेकर टीमें बना कर जिम्मेदारी भी लगाई गई हैं। भगत विनोद पांचाल, सुरेश नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल जागरण में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, सीएम ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा, डीसी जींद मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप कुमार मुख्य अतिथि होंगे। शनिवार से 6 मार्च तक मंदिर प्रांगण में निरंतर पूजा चलेगी। हर रोज नौ बजे से पांच बजे तक हवन होगा। पांच ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ एवं पूजा सम्पन्न करवाई जाएगी। पूजा में बाबा जोतराम, बाबा भोलेनाथ, मां बनभौरी माता, भैरो, बालाजी हनुमान की पूजा होगी। गायत्री मंत्र, बाबा, माता का जाप करने के साथ हनुमान चालीसा का जाप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed