फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration of all employees union regarding demands

Jind News: मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ का प्रदर्शन

Wed, 28 Feb 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 28 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of all employees union regarding demands
27जेएनडी08: मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के कर्मी। संवाद
जींद। हरियाणा कर्मचारी संयुक्त समिति के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ ने मंगलवार को कर्मियों से संबंधित मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन नगराधीश नमिता कुमारी को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने की, जबकि संचालन सचिव सन्नी पटवारी ने किया। प्रदर्शन में जिला के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले लघु सचिवालय के बाहर धरना पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान संजीव ढांडा ने कहा कि कर्मचारी संगठन अपने-अपने मांग पत्र द्वारा कई बार आंदोलन, धरने, प्रदर्शन व रैली कर चुके है। परंतु कर्मचारियों द्वारा रखे गए मांग पत्र को सरकार अनसुना कर रही है। सरकार कर्मचारियों को अपने प्रदेश का हिस्सा तक मानने को तैयार नहीं है और ना ही सरकार कर्मियों से किसी प्रकार की वार्ता करने को तैयार है। सरकार विधानसभा सत्र में कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को अपनी पटल पर रखने को विचार नहीं है। हाई कोर्ट द्वारा निर्देश जारी करने के बाद भी कच्चे कर्मियों की रेगुलाइजेशन पॉलिसी न बनाकर सरकार कर्मचारी विरोधी होने का प्रमाण जारी कर रही है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए केवल कमेटी बनाकर सरकार ढकोसला करना चाहती है। कर्मचारियों के मुख्य मांगे हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर न्यूनतम सांझा कार्यक्रम के तहत तय की गई है। इसमें मुख्य रूप से सरकारी विभागों में कार्यरत सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को दो वर्ष के आधार पर रेगुलाईजेशन पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। एनपीएस को समाप्त करके पुरानी पेंशन लागू की जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर दिया जाए। विभागों में पड़े खाली पदों पर अती शीघ्र नियमित भर्ती की जाए। सभी वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए हरियाणा के लिए अलग से वेतन आयोग गठन किया जाए। बिना पर किसी प्रकार की शर्त के एक्स ग्रेशिया नौकरी दी जाए। इस अवसर पर जींद ब्लॉक प्रधान मंदीप नेहरा, ब्लॉक उचना राजेश पूनिया, नरवाना ब्लॉक प्रधान विक्रम, ब्लॉक सफीदों सचिव दिलबाग, धर्मवीर भंभेवा, पंकज, विजेंदर शर्मा, सतीश शर्मा, संदीप पूनिया, अमरजीत पटवारी, रोडवेज से सुशील, जयबीर, राजेंद्र शर्मा मौजूद थे।

27जेएनडी08: मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के कर्मी। संवाद

27जेएनडी08: मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed