{"_id":"68aca43a29f8dbe8bd04fe05","slug":"date-extended-for-physical-counseling-in-iti-jind-news-c-199-1-sroh1006-139878-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई में फिजिकल काउंसिलिंग की बढ़ाई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई में फिजिकल काउंसिलिंग की बढ़ाई तारीख
विज्ञापन
अब 30 अगस्त तक होंगे दाखिले, राजकीय आईटीआई में हैं 69 सीट खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेंं रिक्त पड़ी सीटों पर किए जा रहे ऑनस्पॉट दाखिले की अंतिम तिथि अब 30 अगस्त तक कर दी गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा निदेशालय की ओर से पत्र के अनुसार दाखिला पोर्टल पर नए आवेदन/रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक किया जा सकता है।
संस्थान स्तर पर दाखिला शाम 5 बजे तक किया जाना है व दाखिला फीस जमा करवाने के लिए पोर्टल 30 अगस्त को रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक खुला रहेगा। ऐसे में आईटीआई के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दाखिला कार्रवाई निर्धारित शेड्यूल अनुसार करना सुनिश्चित करें। केवल दाखिला पोर्टल पर निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन फीस जमा करवाते हुए अपलोड हुआ दाखिला ही वैध माना जाएगा।
इसके उपरांत यदि कोई दाखिले बारे क्लेम करता है तो वह स्वीकार्य नहीं होगा तथा दाखिला वैध नहीं माना जाएगा। राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। विभाग की ओर से ऑन दा स्पॉट दाखिला की तिथि को बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया गया है। इसमें विद्यार्थी को दाखिला लेने के लिए संस्थान में उपस्थित होना होगा और दाखिला प्रक्रिया ऑन द स्पॉट पूर्ण करनी होगी।
विज्ञापन
आईटीआई में कुल 944 सीटों में से 875 विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। अभी भी 69 सीटें रिक्त हैं। दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए संस्थान में कमेटी का गठन किया गया है जो विभाग के नियमानुसार मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का दाखिला कर रहे हैं। दस्तावेज सत्यापन और फीस भुगतान उसी दिन करना होगा। उसके पश्चात ही विद्यार्थियों का दाखिला मान्य एवं सीट सुरक्षित मानी जाएगी।
बॉक्स
राजकीय आईटीआई में खाली हैं 69 सीट
कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 944 में से 69 सीट खाली हैं। इसमें ड्राफ्ट्समैन सिविल में एक, वुड वर्क टेक्नीशियन में 18, मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल एच में एक, प्लंबर में तीन, स्विंग टेक्नोलॉजी में 21, ड्रेस मेकिंग में 23, जियो इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट में एक, मैकेनिक ट्रैक्टर में एक सीट खाली है।