फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   operator of travel agency bus died Road accident on National Highway 152D in Jind

Jind: नेशनल हाईवे 152 डी के पास सड़क हादसा, एक ट्रैवल एजेंसी की बस के परिचालक की मौत, 14 अन्य घायल

Sat, 18 Feb 2023 01:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी,  जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी,  जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Feb 2023 01:30 PM IST
सार

जींद में नेशनल हाईवे 152 डी जुलाना के पास सुबह एक ट्रैवल बस पिलानी से चंडीगढ़ जा रही थी, जब वह जुलाना के पास पहुंची तो आगे जा रहे ट्रक से उसकी पीछे से टक्कर हो गई। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना भेजा गया है।

विज्ञापन
operator of travel agency bus died Road accident on National Highway 152D in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद में नेशनल हाईवे 152 डी जुलाना के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बस कंडक्टर की मौत हो गई जबकि कई सवारियां घायल हो गई।

विज्ञापन

बस ट्रक की हुई टक्कर
बताया जा रहा है कि आज सुबह एक ट्रैवल बस पिलानी से चंडीगढ़ जा रही थी, जब वह जुलाना के पास पहुंची तो आगे जा रहे ट्रक से उसकी पीछे से टक्कर हो गई। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना भेजा गया है। वहीं मृतक के शव को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बस में सवार यात्री ने बताया कि मैं पिलानी से चंडीगढ़ जा रहा था और मैं बस में सोया हुआ था। मुझे जैसे ही झटके लगने महसूस हुए मैंने देखा बस ट्रक से टकरा गई थी।
विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी सिमरजीत ने बताया कि ट्रक और बस के बीच में टक्कर हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि धुंध ज्यादा होने की वजह से यह सड़क हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed