फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ITI instructor beaten to death in Jind Uchana crime news

Haryana: उचाना में ITI इंस्ट्रक्टर की हत्या, लाठी-डंडों से किए ताबड़तोड़ वार, गांव के ही युवकों ने की वारदात

Fri, 07 Nov 2025 07:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/उचाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/उचाना Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Nov 2025 07:24 PM IST
सार

हरियाणा के उचाना में आईटीआई इंस्ट्रक्टर की हत्या हुई है। हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार डाला। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को गांव के ही युवकों ने अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
ITI instructor beaten to death in Jind Uchana crime news
आईटीआई इंस्ट्रक्टर की हत्या। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना में व्यक्ति की हत्या कर दी गई। खरकभूरा-तारखा रोड पर आईटीआई अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनके सिर, नाक, आंख और चेहरे पर पर ताबड़तोड़ वार कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान खरकभूरा निवासी 48 वर्षीय निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने दो नामजद और तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे अभिषेक ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश शामली (उत्तर प्रदेश) स्थित आईटीआई में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे। दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर गांव आए हुए थे। वीरवार देर शाम वह बाइक पर तारखा रोड स्थित खेत में काम करने गए थे। देर रात सूचना मिली कि तारखा से खरकभूरा रोड पर रेस्टोरेंट के पास सड़क किनारे उनके पिता का शव पड़ा है। वह और परिवार के अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा पिता लहूलुहान हालत में पड़े थे। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पिता के सिर, नाक, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। पास में बाइक और हेलमेट भी पड़ा हुआ था। गांव के ही अजय, सुनील और तीन-चार अन्य लोगों ने मिलकर उनके पिता पर हमला किया और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस टीम को वारदात स्थल पर मृतक का टूटा हेलमेट और बाइक पड़ी मिली।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अजय, सुनील और अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। -दिलबाग सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed