फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तीन युवक अवैध हथियार के साथ काबू, तीनों युवक खरकराजी गांव के

तीन युवक अवैध हथियार के साथ काबू, तीनों युवक खरकराजी गांव के

Wed, 20 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
तीन युवक अवैध हथियार के साथ काबू, तीनों युवक खरकराजी गांव के
अवैध हथियार के साथ खरकरामजी के तीन युवक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस की अपराध शाखा ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों युवक खरकरामजी गांव के रहने वाले हैं।
गौरतलब है कि खरकरामजी गांव में पिछले लंबे समय से दो गुटों में संघर्ष चल रहा है। इसको लेकर गांव में कई बार गोलियां चल चुकी हैं। तीनों युवक एक ही गुट के हैं और उत्तर प्रदेश के कैराना से हथियार लाए हैं। पुलिस अब उत्तर प्रदेश में हथियार मुहैया करवाने वाले लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू भी किया है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टी नहीं कर नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआईए टीम सफीदों रोड पर गश्त कर रही थी। बाईपास के पास एक युवक पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा। पुलिस पीछा कर युवक को दबोच लिया और उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल काबू किया। युवक की पहचान खरकरामजी गांव निवासी संजय के रूप में हुई। दूसरी ओर सीआईए स्टाफ ने लुदाना गांव के पास गश्त के दौरान युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। युवक की पहचान खरकरामजी गांव के विरेंद्र उर्फ बिंद्र के रूप में हुई। तीसरा पिस्तौल पुलिस ने खरकरामजी गांव निवासी सन्नी उर्फ साहिल के कब्जे से बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार रुपये में मिल जाता है पिस्तौल
पुलिस के अनुसार युवक उत्तर प्रदेश में महज पांच हजार रुपये में देशी पिस्तौल प्राप्त कर लेते हैं। अधिकतर मामलों में सप्लायर हरियाणा की सीमा में हथियार मुहैया करवाते हैं, जिसके बाद यह लोग आराम से अपने ठिकाने तक पहुंच जाते हैं।
दो दिन में आठ पिस्तौल बरामद
जिला में अवैध हथियारों का कारोबार काफी फल फूल रहा है। पिछले दो दिन में पुलिस आठ लोगों को अवैध हथियारों के साथ काबू कर चुकी है। एक मामले में तो युवकों ने सीआईए की गाड़ी को की रोक लिया था। ऐसे में अवैध हथियार पुलिस के लिए सिरदर्दी बन रहे हैं।

पुलिस मुस्तैद
पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, अपराधी उत्तर प्रदेश से हथियार लाते हैं, अब पुलिस उस गिरोह तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है। इससे साफ होगा कि किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए गए हैं। पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वालों को दबोच रही है।
वीरेंद्र सिंह, सीआईए प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed