फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheated of Rs 6.60 lakh in the name of sending it to Canada

Jind News: कनाडा भेजने के नाम पर 6.60 लाख रुपये ठगे

Thu, 04 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 6.60 lakh in the name of sending it to Canada
सफीदों। कनाडा भेजने के नाम पर 6.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने पर सदर थाना पुलिस ने पानीपत के उरलाना कलां निवासी जसबीर सिंह, सुलखन मसीहा उर्फ अजय व करनाल के घरोंडा निवासी नीरज सैनी, कारखाना निवासी सुखविंद्र, आफताबगढ़ निवासी अमृत व चंडीगढ़ निवासी जसप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कारखाना निवासी रोहताश ने कहा कि उसके गांव के ही सुखविंद्र ने बताया कि वह और उसका दोस्त साथ में मिलकर युवाओं को कम खर्च पर विदेश भेजने का काम करते हैं। वह सुखविंद्र की बातों में आ गया। उसके बाद सुखविंद्र उसको अपने दोस्त अमृत निवासी गांव आफताबगढ़ के पास लेकर गया। जहां पर अमृत ने अपने रिश्ते में चाचा लगने वाले जसवीर सिंह निवासी गांव उरलाना कलां से बातचीत की। उसके बाद अमृत ने कहा कि जसवीर सिंह असंध में अपना कार्यालय चलाता है। एजेंट सुलखन सिंह उर्फ अजय व उसकी पत्नी नीरज सैनी के साथ भी जसवीर सिंह मिलकर काम करता है। इसके बाद वह सुखविंद्र व अमृत को साथ लेकर कुछ दिन बाद अपने सभी असल दस्तावेज पासपोर्ट व 50 हजार रुपये असंध में जसवीर के कार्यालय में देकर आए। इसके बाद सुखविंद्र ने बताया कि विदेश भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए जसवीर सिंह ने 6.10 लाख रुपये 10 अप्रैल 2023 को एचडीएफसी बैंक सफीदों के माध्यम से जसबीर सिंह के खाते में आरटीजीएस करवा दिए। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों ने विदेश नहीं भेजा। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो गुमराह किया। इसके बाद रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों ने रोहताश की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed