फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ekta of Safidon won gold in state level weightlifting, selected for national competition

Jind News: राज्य स्तरीय भारोत्तोलन में सफीदों की एकता ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Tue, 15 Sep 2026 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ekta of Safidon won gold in state level weightlifting, selected for national competition
14जेएनडी 24: विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : आयोजक - फोटो : Archive
सफीदों। यमुनानगर में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित हरियाणा स्कूल राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की वेटलिफ्टिंग नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफीदों की खिलाड़ी एकता स्वराज ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 102 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एकता का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। एकता की इस उपलब्धि से विद्यालय, कोच और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हर्षिका ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 114 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वेटलिफ्टिंग नर्सरी के कोच गुलशन सैनी ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है। उन्होंने एकता स्वराज को राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed