{"_id":"6aa85458db693863030fefa0","slug":"jind-players-will-roar-for-victory-in-the-throwball-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-160235-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: थ्रोबॉल चैंपियनशिप में जींद के खिलाड़ी भरेंगे जीत की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: थ्रोबॉल चैंपियनशिप में जींद के खिलाड़ी भरेंगे जीत की हुंकार
विज्ञापन
14जेएनडी 23: थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए जींद से चयनित टीम के खिलाड़ी। स्रोत : अकादमी
- फोटो : Archive
जींद। 11वीं हरियाणा सीनियर स्टेट थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए जींद जिले की टीम के चयन को लेकर शनिवार को पांडु पिंडारा स्थित रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिलेभर से करीब 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल तकनीक, थ्रोबॉल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन को विभिन्न स्तरों पर परखा गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ ट्रायल में भाग लिया। उनके प्रदर्शन के आधार पर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जींद जिले की टीम का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ी 25 से 27 सितंबर 2026 तक शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में आयोजित होने वाली 11वीं हरियाणा सीनियर स्टेट थ्रोबॉल चैंपियनशिप में जींद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर चयनित खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
ट्रायल प्रक्रिया के दौरान खेल विभाग जींद के वॉलीबॉल कोच विवेक, थ्रोबॉल खेल संघ के अध्यक्ष सोमनाथ सैनी, सचिव एवं कोच राजपाल रेढू, लैक्रोस कोच मनदीप श्योकंद, सतेंद्र मलिक, दीपक, निशांत इंदौरा, प्रवेश श्योकंद और प्रवीन निडानी मौजूद रहे।