फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction of 30-bed community hospital begins in Kandela, villagers will get better health facilities

Jind News: कंडेला में 30 बेड के सामुदायिक अस्पताल का निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Tue, 15 Sep 2026 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Construction of 30-bed community hospital begins in Kandela, villagers will get better health facilities
कंडेला 31 कार्यस्थल पर पिलर और नींव की मजबूती के लिए लोहे का ढांचा तैयार करते कारीगर और मजदूर। - फोटो : Archive
कंडेला। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में कंडेला गांव में 30 बेड के सामुदायिक अस्पताल का निर्माण शुरू हो गया है। अस्पताल करीब तीन एकड़ भूमि में बन रहा है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से गांव में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पताल की मांग कर रहे थे। निर्माण स्थल पर फिलहाल नींव की ढलाई और सरियों का ढांचा तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए ओपीडी, 24 घंटे आपातकालीन सेवा, आधुनिक जांच प्रयोगशाला और प्रसूति केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अस्पताल के संचालन में आने के बाद कंडेला के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जींद सहित अन्य बड़े स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में गांव में आपातकालीन सेवा उपलब्ध होने से मरीजों को शुरुआती इलाज समय पर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को सामान्य इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा
सरपंच नीलम ने कहा कि 30 बेड के अस्पताल का निर्माण शुरू होना कंडेला और आसपास के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। अस्पताल बनने के बाद ग्रामीणों को सामान्य इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय कर निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने और गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।
गंभीर मरीजों को शुरुआती इलाज जल्द मिल सकेगा
ग्रामीण सुरेश ने कहा कि आपात स्थिति में मरीज को शहर ले जाने में काफी समय लग जाता था। गांव में अस्पताल बनने से गंभीर मरीजों को शुरुआती इलाज जल्द मिल सकेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को राहत मिलेगी।

बाक्स
सामुदायिक अस्पताल का निर्माण निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के संचालन में आने के बाद कंडेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल

कंडेला 31  कार्यस्थल पर पिलर और नींव की मजबूती के लिए लोहे का ढांचा तैयार करते कारीगर और मजदूर।

कंडेला 31 कार्यस्थल पर पिलर और नींव की मजबूती के लिए लोहे का ढांचा तैयार करते कारीगर और मजदूर।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article