फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   India of my dreams' will be decorated with paintings and rangoli

Jind News: चित्रों और रंगोली में सजेगा ‘मेरे सपनों का भारत’

Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
India of my dreams' will be decorated with paintings and rangoli
जींद। विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति को मंच देने के लिए शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मेरे सपनों का भारत विषय के तहत 17 से 24 सितंबर तक स्कूल और जिला स्तर पर चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में पहली से आठवीं और नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 से 21 सितंबर तक विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि 22 से 24 सितंबर के बीच जिला स्तर पर प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी जाएगी।
विज्ञापन

जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 500 रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर को स्कूल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को विकसित भारत की संकल्पना से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
रंगोली के लिए राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय एकता, जनकल्याणकारी योजनाएं, भारतीय संस्कृति एवं विरासत और विकसित भारत-2047 जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थी रंगोली सजाने में फूल, मिट्टी, रेत, चावल, बीज और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करेंगे। प्रतियोगिता में प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति के साथ देश और समाज को लेकर अपने विचार रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

वर्जन
प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के लिए बेहतर मंच देना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में मंच पर बोलने का आत्मविश्वास बढ़ेगा और झिझक दूर होगी। साथ ही उन्हें देश की सांस्कृतिक विरासत और विकसित भारत की संकल्पना को समझने का अवसर मिलेगा। -मुन्नी देवी, जिला शिक्षा अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article