फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheated of Rs 20.99 lakh in the name of getting job on the post of BDO

Jind News: बीडीओ के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 20.99 लाख रुपये ठगे

Sun, 19 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 20.99 lakh in the name of getting job on the post of BDO
जींद। जुलाना के पास बीएड कॉलेज में पढ़ाने वाले एक शिक्षक से उत्तर प्रदेश में बीडीओ के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 20.99 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के बावनपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह पिछले 15 साल से जुलाना के पास ब्राह्मणवास वरदे देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक हैं। वह फिलहाल ब्राह्मणवास गांव में ही रह रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का सुनील गुप्ता और एक अखिलेश गुप्ता उनके कॉलेज में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए लेकर आते रहते हैं। इस कारण उसकी उन दोनों से अच्छी जान-पहचान हो गई थी। साल 2019 में सुनील गुप्ता ने उनसे उत्तर प्रदेश में बीडीओ के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही और बताया कि उसके उच्चाधिकारियों और नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। आरोपी सुनील ने 16 लाख रुपये नौकरी लगवाने की एवज में मांगे। शिकायतकर्ता सुनील ने अपने दोस्त सुभाष चंद्र यादव से बात की और दोनों की नौकरी के लिए सुनील गुप्ता से मुलाकात की और पैसों लेकर बात की। इसके बाद उन्होंने कु ल 20.99 लाख रुपये आरोपियों के पास जमा करवाए। इस दौरान सुनील गुप्ता और अखिलेश उन्हें नौकरी का आश्वासन देते रहे, इसके बाद कोरोना संक्रमण फैल गया था। इसलिए आरोपियों ने कोरोना का बहाना बना दिया। कोरोना काल के बाद फि र से उन्होंने नौकरी की बात की तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोपियों पर दबाव बनाया तो कुछ समय में पैसे लौटाने बात कही, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए। जुलाना थाना पुलिस ने सुनील गुप्ता और अखिलेश गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed