फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case of murder of gateman of Fazils in Silakhedi registered in residential SP office

Jind News: सिल्लाखेड़ी फाटक के गेटमैन की हत्या के मामले में परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय

Tue, 18 Feb 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of gateman of Fazils in Silakhedi registered in residential SP office
17जेएनडी16: रेलवे गैटमैन की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे जा
जींद। सिल्लाखेड़ी रेलवे फाटक पर गेटमैन जामनी निवासी मनीष की हत्या के मामले में परिजनों ने सोमवार को एसपी कार्यालय में पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। परिजनों ने कहा कि उसके भाई को ड्यूटी पर मौजूद कुलदीप ने फोन कर बुलाया था। इससे साफ है कि उसके भाई की हत्या का साजिशकर्ता कुलदीप ही है। हत्या का मामला सदर थाना सफीदों में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जामनी गांव निवासी मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि सात फरवरी को रात के समय उसके भाई मनीष कुमार को गैटमैन कुलदीप निवासी मलार ने फोन करके हत्या से पहले ड्यूटी पर बुलाया था, उस समय उसके भाई की ड्यूटी नहीं थी। मनीष कुमार की ड्युठी रात आठ बजे थी। कुलदीप ने फोन करके यह कि उनको घर पर जरूरी काम है। इसलिए उसका भाई ड्यूटी पर चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुलदीप की मनीष को मरवाने की साजिश थी। इसलिए उसने हत्या कर सबूतों को मिटा दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले। उन्होंने कुलदीप पर ही हत्या के आरोप लगाए और कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ भी नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि उसके भाई मनीष कुमार की हत्या सिल्ला खेड़ी फाटक पर हुई है, जो कि उसके भाई ने रात को 8:37 पर गाड़ी पास की है। इसके बाद रात को लगभग नौ बजे बजे उसका भाई दुकान पर भी गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों को एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाक्स
राकेश ने बताया कि जब उसका भाई दुकान से आया तो लगभग रात के 9:15 बजे का समय हो चुका था, लेकिन भुरायण निवासी अनिल हाल आबाद नरवाना रोड ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मुनीष पर रात साढ़े आठ बजे शादी वाले घर में वारदात हुई है, जबकि रात 8:37 पर उसके भाई ने गाड़ी पास की है, लेकिन अनिल ने उसके भाई के शव को रात 10 बजे अस्पताल पहुंचाया। गैटमैन कुलदीप ने इस घटना के बारे में स्टेशन मास्टर को भी सूचना नहीं दी।

17जेएनडी16: रेलवे गैटमैन की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे जा

17जेएनडी16: रेलवे गैटमैन की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed