फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP government has nothing to do with farmers: Birendra Singh

भाजपा सरकार का किसानों से कोई मतलब नहीं : बीरेंद्र सिंह

Fri, 12 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP government has nothing to do with farmers: Birendra Singh
12जेएनडी28-सुरबरा गांव में खराब हुई फसल का जायजा लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिं
उचाना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह बारिश के जलभराव से खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए सुरबरा गांव पहुंचे। यहां पर किसानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। किसानों ने बताया कि जलभराव होने से फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन

कई दिनों से फसलों में जलभराव है। किसान की आमदन का साधन फसल होती है। फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान किसानों को हुआ है। अब भी खेतों में जलभराव है। पत्रकार वार्ता में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का किसानों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि वह 10 साल भाजपा सरकार में रह कर आए हैं। भाजपा धर्म, जात पात का नाम लेकर लोगों को अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा को मिलाकर दोनों राज्य पूरे देश का 40 से 45 प्रतिशत अन्न पैदा करते हैं। पीएम मोदी हवाई सर्वे करके चले गए उन्हें ऊपर से नहीं बल्कि जमीन पर आकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेतों में जलभराव होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार की नाकामी की वजह से जलभराव फसलों में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से जो नुकसान फसल को हुआ उसको लेकर सरकार जितना उत्पादन प्रति एकड़ होता है उसका आकलन कर एमएसपी के अनुसार मुआवजा किसानों को देने चाहिए। किसान पर प्राकृति की मार पड़ी है। किसान के पास खेती आय का स्रोत होती है। बारिश से फसलों को जो नुकसान हुआ है उससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। खेतों में अब भी कई-कई फीट पानी भरा है। जलभराव होने से फसल खराब हो चुकी है।

सरकार पुख्ता प्रबंध अगर समय रहती करती तो जो हालात बने हैं वे नहीं बनते। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, गुरनाम पालवां, राजेश खरकभूरा, दीपक डूमरखा, विजेंद्र डूमरखा कलां, सुशील सुरबरा, कुमार अनिल, मंजीत काब्रच्छा, रणधीर मंगलपुर, रिंकू जांगड़ा, पूर्व सरपंच प्रदीप व रामफल झील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed