फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Baba living in the temple accused of spreading intoxication and spoiling brotherhood in the village

मंदिर में रह रहे बाबा पर नशा फैलाने और गांव में भाईचारा खराब करने का आरोप

Thu, 25 Aug 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Baba living in the temple accused of spreading intoxication and spoiling brotherhood in the village
सीटीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बडनपुर के ग्रामीण। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद। बडनपुर के ग्रामीणों ने बस्ती के निकट मंदिर में रह रहे बाबा से परेशान होकर शहर में प्रदर्शन किया और गांव का भाईचारा खराब करने का आरोप लगाते हुए बाबा की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। बाद में ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गांव बडनपुर निवासी ऋषिराम, राजेश कुमार, दीपक, महाबीर, प्रकाश, सुरेश, गीता, बिमला, राजबाला समेत काफी संख्या में ग्रामीण डीआरडीए के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि बस्ती के निकट शिव मंदिर में पहले गिरी महंतों का डेरा था। बाद में एक नाथ बाबा मंदिर में रहने लगा। जिसके बाद से गांव में नशाखोरी व झगड़े बढने लगे। अब बाबा नशाखोरी को बढ़ावा देने के साथ-साथ शरारती तत्वों का भी सहारा ले रहा है। जिसका असर गांव के नौजवानों पर पड़ रहा है। वहां से गुजरते समय बाबा बस्ती के लोगों को जातिसूचक गालियां देता है। 13 अगस्त को बाबा ने गांव के ही अंकित की बेरहमी से पिटाई की। जिस पर बाबा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और वह जेल भी गया। अब बाबा जमानत पर है। जिसको लेकर बाकायदा पंचायत भी हुई लेकिन बाबा नहीं माना। जिसके चलते गांव में आपराधिक घटना होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि बाबा के खिलाफ कार्रवाई कर बस्ती के लोगों को बचाया जाए। जिसके बाद ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मांगों का ज्ञापन सीटीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed