{"_id":"69a5797f72b62abb7a0addb7","slug":"alewa-mandal-meeting-concluded-under-pandit-deendayal-upadhyay-training-mahabhiyan-jind-news-c-199-1-jnd1010-149323-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अलेवा मंडल की बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अलेवा मंडल की बैठक संपन्न
Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी05: अलेवा बैठक में मौजूद कार्यकर्ता और चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। स्रोत पदाधिकारी।
जींद। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अलेवा मंडल के नगूरां स्थित बाबा जोखानाथ मंदिर में बैठक हुई। इसमें नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने मंडल प्रभारी के रूप में शिरकत की। इसमें कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण और वैचारिक मजबूती के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संगठन व्यक्ति से बड़ा है और राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
डॉ. सैनी ने कार्यकर्ताओं से सबका साथ, सबका विकास की नीति को जमीन पर उतारने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को साथ लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर शमशेर सैनी, मंडल महामंत्री सुमित लोहान, राममेहर सैनी, अंकिता, और कार्यकर्ता महिलाएं मौजूद रहीं।