फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration arrived to occupy the house for not repaying the loan

Jind News: ऋण नहीं चुकाने पर मकान पर कब्जा करने पहुंचा प्रशासन

Thu, 04 Jul 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Administration arrived to occupy the house for not repaying the loan
03जेएनडी04: वार्ड नम्बर 11 में कब्जा कार्यवाही का विरोध करते परिजन व जनता सरकार मोर्चा के सदस्य
जुलाना। वार्ड 11 में बैंक से लिया ऋण नहीं चुकाने पर बुधवार को मकान पर कब्जा करने के लिए प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा। परिजनों और जनता सरकार मोर्चा के सदस्यों ने हंगामा कर दिया तो प्रशासन को बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वार्ड 11 निवासी महिला बीरमति ने बताया कि उसने 2017 में कैन फिन होम्स लिमिटेड की ब्रांच रोहतक से 13 लाख रुपये का ऋण लिया था। 13000 रुपये की किस्त के साथ उसने लगभग नौ लाख रुपये भर भी दिए। उसने सात साल में अगस्त 2023 तक लगभग नौ लाख रुपये वापस भी दिए। जुलाना की तहसीलदार शालिनी लाठर को कब्जा लेने के लिए प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ बुधवार को दोपहर के समय मकान पर कब्जा लेने के लिए पहुंची। सूचना पाकर जनता सरकार मोर्चा के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। जनता सरकार मोर्चा और परिजनों ने जमकर विरोध किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। हंगामे को देखकर प्रशासन को बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन



प्रशासन द्वारा उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। महिला ने बैंक का लोन नही भरा तो उसके मकान पर कब्जा करने के लिए प्रशासन पहुंचा था। बैंक के अधिकारी ही बता सकते हैं कि कितनी लोन राशि बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शालिनी लाठर, तहसीलदार और ड्यूटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed