फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of making disturbances in making birth certificate in civil hospital

नागरिक अस्पताल में जन्म प्रमाणपत्र बनाने में गड़बड़ी करने का लगाया आरोप

Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of making disturbances in making birth certificate in civil hospital
नागरिक अस्पताल में स्थापित आधार सेंटर। संवाद - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल में बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एक युवक ने अस्पताल प्रशासन को शिकायत देकर अस्पताल में स्थित आधार कार्ड सेंटर तथा अस्पताल के कर्मचारियों पर जन्म प्रमाणपत्र पर फर्जी मुहर लगाने के आरोप लगाए हैं। अस्पताल प्रशासन ने भी इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि जो लोग आधार केंद्र संचालक को मौके पर ही 300 रुपये दे देते हैं उनको तुरंत बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दे दिया जाता है, जबकि अन्य लोगों को 40 दिन का समय दिया जाता है।
विज्ञापन

गांव बिटानी निवासी अमित ने कहा कि वह दो दिन पहले अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 104 में आया था। यहां कर्मचारियों ने उसे नागरिक अस्पताल में ही स्थित आधार केंद्र पर भेज दिया। आधार केंद्र पर काम कर रहे युवक ने उससे कहा कि यदि उसे तुरंत जन्म प्रमाणपत्र चाहिए तो 300 रुपये देने होंगे, नहीं तो उसके बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र 40 दिन बाद मिलेगा। इसके बाद अमित चला गया। सोमवार को अमित नागरिक अस्पताल पहुंचा और आधार केंद्र पर काम करने वाले युवक को 300 रुपये दे दिए। इसके बाद आधार सेंटर संचालक ने जन्म प्रमाणपत्र का प्रिंट निकाला और कमरा नंबर 104 में जाकर जन्म प्रमाणपत्र रजिस्ट्रार की मुहर लगवाकर तुरंत ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने कहा कि उसे संदेह हुआ कि कहीं यह मुहर नकली तो नहीं। इसके बाद उसने इसकी शिकायत प्रधान चिकित्सा अधिकारी से की। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकवीर व एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने जन्म प्रमाणपत्र रजिस्ट्रार के छुट्टी पर होने के बावजूद मुहर लगाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

बिटानी निवासी अमित की शिकायत उनके पास आई है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। इसमें सबसे अहम बात यह है कि या तो आधार केंद्र संचालक के पास रजिस्ट्रार की मुहर है, जोकि उसने फर्जी बनवाई हुई होगी या फिर अस्पताल के कर्मचारियों की मिलीभगत से वह मुहर लगवा रहा है। कहीं न कहीं तो इसमें गड़बड़ी जरूर है। इस मामले में जो भी आरोपी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. लोकवीर, पीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed