फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A delegation met the Chief Minister and demanded the removal of the biogas plant.

Jind News: सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बायोगैस प्लांट हटाने की मांग उठाई

Thu, 09 Jul 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A delegation met the Chief Minister and demanded the removal of the biogas plant.
08जेएनडी11: बायो गैस प्लांट हटाने की मांग को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्र
जींद। गोहाना रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में स्थापित बायोगैस प्लांट को स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर बुधवार को माजरा खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला और दूसरी बार ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मामले की उचित जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पार्षद प्रतिनिधि बलबीर सिंह श्योराण, मास्टर सेवा सिंह, राकेश भनवाला, राजबीर फौजी, जोगेंद्र सैनी आर्य, जगदीश भनवाला, नरेंद्र गौतम, रणबीर सिंह, बेबी सलमा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

समुंद्र सिंह फोर और बलबीर सिंह श्योराण ने बताया कि इससे पहले 5 अप्रैल 2026 को भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया था लेकिन अब तक बायोगैस प्लांट को शिफ्ट करने के संबंध में कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में सरकार को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो प्रभावित लोगों को स्थायी आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है जबकि धरातल पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। उनका कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में संचालित इस प्लांट से वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण का खतरा बना हुआ है।

साथ ही गैस रिसाव या किसी दुर्घटना की आशंका से आसपास के लोगों में चिंता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्लांट को जल्द आबादी से दूर स्थानांतरित करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed