फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   735 electricity consumers owe Rs 6.43 crore

Jind News: 735 बिजली उपभोक्ताओं की तरफ बकाया हैं 6.43 करोड़ रुपये

Wed, 20 Nov 2024 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
735 electricity consumers owe Rs 6.43 crore
सफीदों। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सफीदों मंडल के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने मंगलवार को अधीनस्थ अधिकारियों, कनिष्ठ अभियंताओं व वाणिज्यिक सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बकाया बिजली बिलों की राशि रिकवरी को लेकर गहनता से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि सफीदों बिजली मंडल में सिर्फ नॉन डोमेस्टिक (कमर्शियल) और छोटे, बड़े औद्योगिक (इंडस्ट्रियल) कैटेगरी में विभाग का 735 उपभोक्ताओं की तरफ 643.45 लाख रुपये बकाया है। 30 नवंबर तक पहले चरण में रिकवर किया जाना तय किया गया है। बकाया राशि की रिकवरी के लिए तीनों उपमंडल अधिकारियों के अंतर्गत कार्यक्षेत्र में कुल 16 टीमों का गठन किया गया है। सभी टीम प्रभारियों को उनके क्षेत्रवार सभी बिजली बिल डिफॉल्टरों की लिस्ट दे दी गई है। उन सभी बकायादारों से या तो बकाया राशि की रिकवरी करने या बिल अदायगी नहीं करने पर उनका बिजली कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह रिकवरी कार्य एक अभियान के तहत चलाया जाएगा और इसे हर हालत में तय समय सीमा 30 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके साथ-साथ गठित टीमों से उनकी रोजाना दैनिक प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। निष्ठा से कार्य नहीं करने वाली टीम पर 30 नवंबर के बाद सख्त विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से इस रिकवरी अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत डोमेस्टिक (घरेलू) बिजली बिल बकायादारों से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत कुमार ने बिजली बिल बकायादारों (डिफॉल्टरों) से आग्रह किया है कि वे अपना बकाया बिजली का बिल तय समय सीमा से पहले अदा कर दें, ताकि उन्हें अनावश्यक असुविधा दो चार न होना पड़े। अगर वे बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed