फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   57 police teams caught 25 accused under operation attack

Jind News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की 57 टीमों ने पकड़े 25 आरोपी

Tue, 25 Jun 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
57 police teams caught 25 accused under operation attack
24जेएनडी24: बाइक चोरी के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की 57 टीमों ने 25 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 20 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से 368 बोतल शराब व 620 लीटर लाहन बरामद करके 16 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दो युवकों से तीन पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना शहर सफीदों में तैनात उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने वार्ड नंबर 14 निवासी कुलदीप को बसंती माता मंदिर के पास से जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से जुआ पर लगाए गए 1170 रुपये बरामद हुए हैं। पटियाला चौक पर तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है। थाना सदर नरवाना के तहत लक्ष्मी नगर नरवाना निवासी रामफल से 32000 रुपये छीनने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मानू उर्फ मानी, विजय व हरनाम निवासी टोहाना के रूप में हुई। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 154 लोगों के चालान काटे हैं।

24जेएनडी24: बाइक चोरी के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोत पुलिस प्रशासन

24जेएनडी24: बाइक चोरी के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed