फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हत्या करने वाले को उम्रकैद

हत्या करने वाले को उम्रकैद

Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या करने वाले को उम्रकैद
युवक की हत्या करने वाले को उम्रकैद
विज्ञापन

जींद। डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के जुर्म में अदालत ने एक युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव भैरोखेड़ा निवासी शमशेर सिंह ने 22 सितंबर 2015 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सुमित किसी कार्य के लिए जींद आया था। जब वह डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट में पहुंचा तो इसी दौरान गांव नंदगढ़ निवासी सचिन उर्फ चीमा पीछे से आया और सुमित के पेट में चाकू से वार कर दिया। इसमें चाकू लगने से वह मौके से पर गिर गया। बाद में उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सचिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए सचिन को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed