{"_id":"6aecef78c8535a4319007949","slug":"new-initiative-by-the-municipal-corporation-regarding-solid-waste-management-jind-news-c-197-1-snp1003-163507-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम की नई पहल, 26 स्थानों पर रखे जाएंगे डस्टबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम की नई पहल, 26 स्थानों पर रखे जाएंगे डस्टबिन
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में डस्टबिन और कचरा संग्रहण रिक्शा वितरित के दौरान मेयर राजीव जैन व संयुक्त आयुक्त
- फोटो : samvad
सोनीपत। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक नई पहल की है। इसके तहत 26 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन रखे जाएंगे, ताकि नागरिकों को कचरा डालने की उचित सुविधा मिल सके और शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए सामाजिक संस्थाओं और निजी संस्थानों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग करना अनिवार्य है। इसके लिए गीले कचरे के लिए हरे, सूखे कचरे हेतु नीले, सैनिटरी कचरे के लिए लाल और विशेष देखभाल वाले कचरे हेतु काले डस्टबिन का इस्तेमाल किया जाएगा। उज्जीवन बैंक ने सहयोग करते हुए नगर निगम को डस्टबिन और कचरा संग्रहण रिक्शा उपलब्ध करवाए हैं।
इन स्थानों पर रखे जाएंगे डस्टबिन
नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन, नगर निगम कार्यालय, नंदवानी नगर, एटलस रोड, स्वर्ण जयंती पार्क, पुलिस लाइन में 2, लघु सचिवालय में 2, डीसीआरयूएसटी, मुरथल में 2, ऑफिसर कॉलोनी में 5, खाटू श्याम मंदिर के पास 2, आईटीआई, तिरंगा चौक, सेक्टर-23 मार्केट में सार्वजनिक शौचालय के पास 2, कच्चे क्वार्टर में 2 व निगम पार्क में एक डस्टबिन स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि केवल नगर निगम के प्रयासों से शहर को पूरी तरह स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, इसके लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, निर्धारित डस्टबिन का ही इस्तेमाल करें और घर से ही कचरे को अलग-अलग करके दें। उन्होंने सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थानों से भी शहर की स्वच्छता में भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, साहब सिंह, सतपाल सैनी के अलावा, अमरजीत, अजीत, मनोज गुप्ता, प्राची जैन, नवीन, प्रिंस भी उपस्थित रहे।