Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Haryana, groundwater extraction exceeds annual availability by 36.75 percent, with the extraction level reaching 136.75 percent.

Jind News: हरियाणा में सालाना उपलब्धता से 36.75 फीसदी अधिक भूजल का दोहन, 136.75 फीसदी पहुंचा स्तर

Fri, 06 Nov 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
In Haryana, groundwater extraction exceeds annual availability by 36.75 percent, with the extraction level reaching 136.75 percent.
फोटो: सोनीपत के डीसीआरयूएसटी, मुरथल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह - फोटो : samvad
सोनीपत। हरियाणा में भूजल का दोहन उपलब्ध सालाना संसाधन से 36.75 फीसदी अधिक हो चुका है। वर्ष 2025 के आकलन के अनुसार प्रदेश में भूजल दोहन का स्तर 136.75 फीसदी पहुंच गया है। यह स्थिति भविष्य में पेयजल, कृषि और खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए ये बात कही।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रसायन विभाग और भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग की ओर से वीरवार को जल संरक्षण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारों वर्ष पहले मनीषियों ने जल संरक्षण का जो संदेश दिया था, आज आधुनिक विज्ञान भी उसी की आवश्यकता पर जोर दे रहा है। जल दोहन का 136.75 फीसदी तक पहुंचना केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर चेतावनी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल बारिश का पानी जमीन में पहुंचाना पर्याप्त नहीं है। भूजल रिचार्ज बढ़ाने के साथ अनावश्यक दोहन पर नियंत्रण भी जरूरी है। इसके लिए बारिश के जल संचयन, पुराने तालाबों का पुनर्जीवन, कृत्रिम भूजल रिचार्ज, कम पानी वाली सिंचाई तकनीक, फसल विविधीकरण और उपचारित अपशिष्ट जल का दोबारा उपयोग बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से भूजल स्तर में होने वाले बदलावों का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। सैटेलाइट और जीआईएस तकनीक से जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान तथा आईओटी आधारित सेंसर से भूजल की वास्तविक समय में निगरानी संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल संरक्षण के क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ. अमित कुमार ने कहा कि जल संरक्षण किसी व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ा विषय है। कार्यक्रम में रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया, प्रो. सतीश खासा, डॉ. सुमित मलिक, डॉ. राजेंद्र मलिक, डॉ. कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed